फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, सफाई करवा रहे या फैला रहे गंदगी

विज्ञापन
फोटो-6-नटवीर पुलिया के नाले की सफाई के बाद सड़क पर कुछ यूं पड़ी सिल्ट। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बारिश से ठीक पहले नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई करवाना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जगह-जगह पड़ी सिल्ट से आवागमन दूभर हो गया है। हाल ये है कि रविवार को हुई बारिश में नाले से निकाली गई सिल्ट छितरने से कई वाहन सवार फिसल गए।
विज्ञापन

शहर में नाला सफाई के लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। शनिवार को आलूथोक में हिंदी पाठशाला के निकट नाला सफाई कर सिल्ट सड़क पर डाल दी गई थी। जिससे निकलने वालों को काफी परेशानी हुई। पैदल चलना भी दूभर हो गया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर रविवार सुबह यहां सिल्ट उठा ली गई। इधर शनिवार को नटवीर पुलिया के निकट भी नाले की सिल्ट डाल दी गई। बारिश के बाद यहां की स्थिति बदतर हो गई। रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। मोहल्ले के जुनैज, राम प्रकाश आदि का कहना है कि पालिका को तुरंत सिल्ट साफ कराने की कोशिश करनी चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा का कहना है कि सिल्ट को सूखने के बाद उठाया जाता है, इस कारण परेशानी दिख रही है। यदि कहीं शिकायत है, तो वह वहां पर गैंग भेजकर समस्या का निदान कराएंगे।

फोटो-7-आलूथोक स्थित हिंदी पाठशाला के निकट सड़क पर छितरी सिल्ट से गुजरने को विवश वाहन सवार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें