फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के निकले युवक का माइनर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। शौच के लिए घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर माइनर में उतराता मिला। पुलिस ने डूबने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी जयप्रकाश दीक्षित (32) पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर माइनर में उतराता मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश तीन भाइयों में छोटा था। उसके पिता का काफी समय पूर्व निधन हो चुका है। सबसे बड़ा भाई आनंद परिवार के साथ उन्नाव में रहता है, जबकि मंझला भाई रामप्रकाश गांव की गोशाला में रहता है। जय प्रकाश घर में मां के साथ रहकर खेती करता था। सीओ एसआर कुशवाहा व प्रभारी कोतवाल मुईन अहमद खां ने लोगों से पूछताछ की। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि युवक का पैर फिसलने से माइनर में गिरकर डूबने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें