फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सफाई कर्मियों ने मांगी सेवाकाल के दौरान तीन पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शनिवार को सफाई कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देते हुए उन्होंने सेवाकाल के दौरान तीन पदोन्नति और मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामबली के निर्देशन में कलक्ट्रेट पहुंचे। सफाई कर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मियों को पदोन्नित का प्रस्ताव छह फरवरी 2014 को भेजा गया था। इसमें सफाई नायक, सफाई पर्यवेक्षक और जिला स्तर पर सफाई निरीक्षक का पद प्रस्ताव में था लेकिन 06 फरवरी 2025 में भेजे गए प्रस्ताव में सफाई कर्मियों का कोई हित नहीं है। सफाई कर्मियों ने सेवाकाल के दौरान तीन पदोन्नत, पदोन्नित प्रक्रिया में चतुर्थ श्रेणी नियमावली का पालन करने और मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर श्रवण पाल, महेशराम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र पाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें