फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना को केंद्र सरकार दे करारा जवाब

विज्ञापन
फोटो-2-नुमाइश चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंकते जन सत्तादल लोकतांत्रिक के पद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लद्दाख में चीनी सेना के रवैये के विरोध में लोगों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नुमाइश चौराहे पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से चीन को करारा जवाब देने की मांग की। वहीं संडीला में गुरुवार शाम भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट ने चीन के झंडे जलाए।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि चीन के विरुद्ध भारतीय सेना को खुली छूट देनी चाहिए। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर अखिल सिंह, पवन सिंह, अनुज सिंह, सौरभ सिंह, छोटू दीक्षित, आकाश, कुलदीप सिंह, दीपू आदि मौजूद रहे।
वहीं संडीला में भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू के नेतृत्व में गुरुवार शाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अमर जवान चौक पर चीन के झंडे जलाए। जिलाध्यक्ष रफीक लंबू ने कहा कि लद्दाख के गलवां घाटी में चीनी सेना द्वारा की गई हिंसक झड़प में भारतीय जवानों के शहीद होने पर पूरा देश दुखी है। संगठन प्रधानमंत्री से मांग करता है कि सरकार चीन को मुंहतोड़ जवाब दे। राष्ट्र की अखंडता के लिए पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। इस मौके पर जिला महासचिव फैसल अंसारी, नगर अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सचिव आरिफ, जिला उपाध्यक्ष शिशिर प्रकाश सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष चांद बाबू, कल्लू, रमेश यादव, अकील षबाबा व जिला सलाहकार एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
सांडी। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बिलग्राम चुंगी पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। कहा कि देश की जनता दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है। भाजपा नेता ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर सभासद सुमित वर्मा, सुशील गुप्त, अनिल गुप्त, हर्ष मिश्र, पीयूष पाठक, शीबू, आमोद त्रिवेदी व विपिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

फोटो-3-पुतला दहन के बाद नुमाइश चौराहे पर पुतले की आग बुझाते व लकड़ियां हटाता पीआरडी जवान। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें