फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस, आज एसपी कर सकते खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर सिर और धड़ अलग-अलग गाड़ने की घटना में पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने दो जीजा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर कराई थी। इसके लिए 85 हजार रुपये में सुपारी दी थी और 22,500 रुपये एडवांस भी दिए थे। शनिवार को पूरी घटना का खुलासा एसपी कर सकते हैं।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर भूड़ में मानव सिर का हिस्सा नजर आने पर पुलिस ने खुदाई कराई थी। सिर मिलने के बाद 300 मीटर की दूरी पर धड़ भी बरामद हुआ था। गुरुवार देर रात युवक की शिनाख्त मुन्ना (35) पुत्र द्वारिका निवासी कसमंडी कला थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ के रूप में हुई थी। गुरुवार पूरी रात अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना की तह तक पहुंचने की कवायद में लगी रही। सूत्रों के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो मामला आशनाई का निकला। युवक की पत्नी द्वारा अपने जीजा के संपर्क में आए एक व्यक्ति को 85 हजार रुपये देकर हत्या कराने की बात सामने आई है। घटना में मृतक की पत्नी, उसके दो साढ़ू व तीन अन्य लोग शामिल रहे। अतरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
सात दिन पहले हुई थी वारदात
पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसकी हत्या करने के बाद सिर के बाल बनाए गए थे। हत्या लगभग सात दिन पहले ही कर दी गई थी। इसके बाद से मामला शांत था, लेकिन सिर और धड़ बरामद होने के बाद पुलिस ने घटना की तह तक पहुंचने में कसर नहीं छोड़ी। खास बात ये है कि घटनास्थल पर जो बांका बरामद हुआ था, वह हत्या में प्रयुक्त नहीं किया गया था। लोगों को गुमराह करने के लिए वहां दूसरा बांका डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें