फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देकर उपचुनाव का सामना करें सदर विधायक : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की है। उनसे इस्तीफा दिलाने और उपचुनाव की मांग भी की है।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने 11 नवंबर को नितिन अग्रवाल की सदस्यता खत्म किए जाने को प्रत्यावेदन दाखिल किया है। इसे संज्ञान में लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल से अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदर विधायक 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीते थे, लेकिन पार्टी से इस्तीफा दिए बिना ही भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। सदर विधायक हरदोई की जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं। वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दें और उपचुनाव में जनता का समर्थन हासिल करें। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव और लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू, सूरज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने रखा पक्ष
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने पूरे मामले पर कहा कि उन्हें विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से पत्र मिला है। पूरे मामले पर विधिक राय लेकर वह जवाब विधानसभा अध्यक्ष को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें