फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाट पट्टी पर बैठकर दिया इम्तहान

Fri, 19 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही 21559 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ज्यादातर केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। पचास परीक्षा केंद्रों पर सिम एक्टिवेट न होने से आन लाइन विद्यार्थियों की उपस्थित दर्ज नहीं कराई जा सके।  कई परीक्षा केंद्रों पर तो परीक्षार्थियों को टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। संयुक्त शिक्षा निदेशक के सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रंों पर पुरानी व्यवस्था में कोई भी बदलाव नहीं दिखाई दिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार को जिले के 280 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में हाईस्कूल के 91399 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें पहली पारी में 69838 उपस्थित हुए। 21559 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। प्रथम पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक पष्ठ मंडल लखनऊ दीपचंद्र्र के सचल दल ने एमएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में दो छात्राओं को नकल करते पकड़ा।

उन्होंने राजकीय इंटर कालेज पहुंच कर संकलन केंद्र की भी व्यवस्था दी। परीक्षार्थियों की उपस्थित के लिए इस बार आन लाइन दर्ज करानी थी जिसके लिए विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को एक एक सिम उपलब्ध कराया गया था। इससे विद्यार्थियों की उपस्थित भेजी जानी थी।
विज्ञापन


मगर जिले के 280 परीक्षा केंद्रों में से 50 से अधिक परीक्षा केंद्रोें पर सिम एक्टिवेट नहीं हुआ। जिससे पहले दिन आन लाइन उपस्थित की व्यवस्था धड़ाम हो गई।  वहीं द्वितीय पाली में इंटर के 74717 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनकी उपस्थित शुक्रवार को स्पष्ट हो सकेगी। पहले दिन परीक्षा पर अव्यवस्थाएं हावी रही। जिलाधिकारी ने बताया कि जहां अव्यवस्थाएं पता लग रही हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। सवायजपुर क्षेत्र में नौ परीक्षा केंद्रों पर 542 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।  

चप्पल न उतारने पर छात्र को पीटा
कस्बे के विजय शंकर इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान  सांडी कस्बे से परीक्षा देने आए छात्र फरहान खान से केंद्र व्यवस्थापक ने स्लीपर उतारने का कहा जिस पर उसका केंद्र व्यवस्थापक से विवाद हो गया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र में घटना की तहरीर थाने में दी और परीक्षा छोड़कर चला गया। प्रभारी एसओ मनोज अवस्थी ने बताया कि विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच करेंगे। केंद्र व्यवस्थापक राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि नकल में सख्ती के कारण छात्र ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें