फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल करेंगे राज्यकर्मी

Fri, 19 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों ने भी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और वेेतन के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में 23 फरवरी से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में बैठक की गई।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कपिल के नेतृत्व में राज्य कर्मचारियों की बैठक हुई।

बैठक में प्रदेशव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ाने की अपील करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर इसमें भाग लें। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की भांति सभी भत्ते, नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने की मांग की। सफाईकर्मी, संग्रह अमीन, लिपिक संवर्ग से संबंधित शासनादेशोें को तत्काल जारी किया जाए।

कैश लेस चिकित्सा सुविधा का आदेश दिया जाए, विकास खंड पर एक प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक का पद सृजन करने, लिपिक संवर्ग से 20 प्रतिशत खंड विकास अधिकारी पद पर प्रोन्नतियां का शासनादेश और लिपिक संवर्ग की विभागवार वेतन विसंगतियां दूर करने, लिपिकों के नए पद सृजित करने, पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों की पदोन्नित ग्राम पंचायत अधिकारी के पद करने का शासनादेश जारी करने और सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधानों से मुक्त कराने संबंधित अन्य मांगों को लेकर 23 फरवरी से हड़ताल की जाएगी। बैठक में सुनील दत्त अवस्थी, राजीव सक्सेना, संजय गुप्ता, सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष अमित कुमार, अश्वनी क ुमार, देश दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें