फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने साधा सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना

Sun, 11 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्रियों की सरकार चल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को गैंगरेप और गुंडों की सरकार बताया। बसपा को टिकट का सौदागर और कांग्रेस नेता राहुल के प्रधानमंत्री बनने के लिए अयोध्या जाने पर चुटकी ली। इस पर जनता ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन


भाजपा सांसद शनिवार को सवायजपुर के ग्राम बरौलिया व हरपालपुर के श्रीमऊ में किसानों को संबोधित कर रहे थे। साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वामी विवेकांद से बड़ा ओहदा देते हुए कहा कि शिकागों में भाषण देने पर भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ था, परंतु आज पूरा विश्व मोदी-मोदी कर रहा। जहां अमेरिका वीजा देने को तैयार नहीं था वह आज मोदी का गुणगान करता थकता नहीं हैं।

मुस्लिम देशों में भी भारत वर्ष का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, बैक मुद्रा योजना, बारह रुपये में दो लाख का बीमा आदि योजनाओं का बखान किया। कहा कि चीन और पाक मोदी की कुटनीति चाल में फंस गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्री शासन सत्ता का बागडोर संभाले हुए है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। आईपीएस, पीसीएस, दरोगा सिपाही सुरक्षित नहीं है। गैंगरेप की घटनाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा में टिकट बिकते हैं। इस मौके पर रामचंद्र राजपूत, जगन्नाथ सिंह, मानवेन्द्र सिंह रानू , राम बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व साक्षी महाराज ने सांडी तिराहा पर मंडल भाजपा अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें