फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात घायल

Fri, 18 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेमलेट नहीं पहने थे। हादसे में चालकों के माथे पर व सिर में चोटेआईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली के फत्तेपुर गाजी गांव निवासी धर्माकुर (45) बुधवार को पत्नी संगीता (42) के साथ बाइक से हरदोई रिश्तेदार के यहां गए थे। देर रात वह पत्नी व रिश्तेदार की पुत्री निक्की (22) के साथ गांधी भवन की तरफ जा रहे थे। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। धर्माकुर के मत्थे पर चोट आए। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इधर सांडी थाना क्षेत्र के सैंतियापुर निवासी भैयालाल (45) के बडे़ भाई होरीलाल (60) के साथ बाइक से मतेहरा जा रहा था। नुमाइश चौराहे के पास बाइक फिसल गई। बाइक चला रहे भइया लाल के सिर में चोट आईं और होरीलाल के पैर में चोट लग गई। भइया लाल हेलमेट नहीं लगाए था। 

संडीला में लखनऊ के पुराना पान दरीबा शहादतगंज निवासी अनिरूद्ध कुमार मंगलवार की शाम को करीब 7 बजे बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। गौसगंज तिराहे पर उसकी बाइक में एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, विमल मिश्रा नामक युवक अपनी बाइक से हरदोई की तरफ जा रहा था। इसी बीच दूसरी तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार विमल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। विमल हेलमेट नहीं पहने थे। उनके सिर और पैर में चोटें आई हैं। उसको सीएचसी लाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी यह नहीं पता चल पाया कि विमल मिश्रा कहां का रहने वाला है। टक्कर लगते ही रोडवेज चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें