फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
हरदोई।  हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कोठरी में दुपट्टे से लटकता मिला। जेठानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुनेश्वर की पत्नी रूबी (30) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के जेठ सुखवासी ने बताया कि मुनेश्वर दिल्ली में मजदूरी करता है।

घर पर रूबी और उसका बेटा मिथुन (10) रहते थे। उन्होंने बताया कि मिथुन सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर को घर लौटा, तो रूबी का शव कोठरी में दुपट्टे से लटक रहा था।
विज्ञापन


मिथुन ने इसकी जानकारी ताई सरला को दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के पति मुनेश्वर ने बताया कि 12 साल पहले वह पटना में मजदूरी करता था। उसने वहीं पर रूबी के साथ शादी की थी। दो साल पहले वह घर आ गया था।

एक महीना पहले ही वह दिल्ली मजदूरी करने गया था। मुनेश्वर ने बताया कि रूबी के पिता दशरथ निवासी फतमा बिहार को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें