फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 8.40 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुभाष नगर निवासी अधेड़ ने एक पर पुत्र की शादी के नाम पर छह लाख रुपये लेने और परिचित से मकान के नाम पर 2.40 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 8.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर निवासी बृजेश मिश्रा ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शहर के कौशलपुरी निवासी श्रीकांत अग्निहोत्री ने अपने पुत्र की शादी के नाम पर इक साल पहले उनसे छह लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने शादी के बाद रुपये वापस करने की बात कही थी। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। आरोपी ने अपना मकान बेच कर रुपये देने की बात कही। उन्होंने परिवार के गोविंद मिश्रा को मकान बेचने से संबंधित पूरी बात बताई। उन्होंने गोविंद की आरोपी से बात कराई। 15 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। आरोपी ने गोविंद से चेक के माध्यम से 1.85 लाख रुपये और ऑनलाइन मोनी अग्निहोत्री के खाते में 55 हजार रुपये लिए। गोविंद ने आरोपी को कुल 2.40 लाख दिए। आरोपी ने कहा 10 दिन में बैनामा करा लेंगे। इसके बाद आरोपी ने बैनामा करने से मना कर दिया। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने कोई रुपये न होने की बात कही। गाली गलौज करने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी ने 17 दिसंबर को रुपये देने की बात कही थी। इसके बावजूद रुपये नहीं दिए। आरोपी ने कुल 8.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें