फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.20 लाख रुपये से बनेगा प्रधानमंत्री आवास

Sun, 08 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आवास - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इंदिरा आवास योजना का नाम और मानक अब बदल गए हैं। गरीबों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए गांवों में पात्राें का चयन शुरू कर दिया गया। उधर, निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों को देखते हुए योजना से आवास बनाने के लिए धनराशि में भी इजाफा कर दिया। साथ ही मनरेगा से भी काम कराने को 90 दिन की मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


गरीब और जरूरतमंदों को छत का सहारा देने के लिए केंद्र सरकार से वित्त पोषित इंदिरा आवास योजना के स्थान पर अब प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। हालांकि इंदिरा आवास योजना में बीपीएल सूची में दर्ज पात्रों को लाभान्वित किया जाता है, वहीं अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं जातिगत आंकड़ों के सर्वेक्षण के आधार पर पात्राें को लाभान्वित किया जाना है। जिसके लिए पात्रों के चयन के लिए गांवों में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से अब पात्रों को अपना घर बनाने के लिए 50 हजार रुपये की वृद्धि कर दी है और मनरेगा से मजदूरों को काम करने के लिए भी दिवस निर्धारित कर दिए। इंदिरा आवास योजना से अभी तक आवास बनाने के लिए 70 हजार रुपये मिलते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना से 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


बताया गया कि निर्माण सामग्री में बढ़ोत्तरी के कारण धनराशि में इजाफा कर दिया गया है। जबकि आवास बनाने में मनरेगा से भी मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा। एक आवास पर अधिकतम 90 मस्टर रोल सृजित किए जाएंगे। परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप यादव ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को पी-एफएमएस के माध्यम से खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें