फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनपुर बूथ पर आठ को होगा पुनर्मतदान

Thu, 02 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय में फिर कर्मचारियों को संभालनी पड़ गई फाइलें - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। आयोग ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के रोशनपुर बूथ पर पुनर्मतदान कराने की अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी को दे दी है। पुनर्मतदान अब आठ मार्च को होगा। मतदान के 10 दिन बाद अनुमति आते ही एक बार फिर से प्रशासनिक मशीनरी मतदान कराने की तैयारियों में जुट गई है। 
विज्ञापन


19 फरवरी को मतदान के दिन  रोशनपुर बूथ पर आरोप लगा था कि पीठासीन अधिकारी ने दोपहर में एक मशीन बंद कर दी थी। हंगामा होने पर दूसरी ईवीएम पर वोटिंग शुरू कराई गई लेकिन चार बजे फिर मतदान बंद करा दिया।

जबकि लाइन में करीब 80 मतदाता लगे थे। बसपा प्रत्याशी की शिकायत पर आरओ ने डीएम और पर्यवेक्षक को रिपोर्ट दे दी थी।  सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और बसपा प्रत्याशी डॉ. अनुपम दुबे के अलावा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी अनुपम ने आरओ वंदना त्रिवेदी से शिकायत की थी। आरओ ने इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विवेक वार्ष्णेय को दी थी। इसके बाद आयोग को रिपेार्ट भेजी गई। आयोग ने जिला प्रशासन से इस ओर रिपोर्ट मांगी थी।

आयोग की ओर से नौ दिनों तक कोई जवाब न आने के बाद प्रशासन भी एक तरह से मान चुका था कि अब शायद आयोग भी रिपोल कराने के मूड में नहीं है लेकिन पुनर्मतदान के प्रति आयोग की संस्तुति व संबंधित निर्देश बुधवार को प्रशासन को प्राप्त होने के बाद एक बार फिर से सरकारी मशीनरी चुनावी तैयारियों में लग गई है।

 अपर जिलाधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि आयोग की ओर से पुनर्मतदान कराने के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

रोशनपुर में रिपोल कराने के लिए एक बार फिर कार्यालयों में फाइलें खुल गई हैं। कार्मिक प्रभारी कार्यालय में जहां पोलिंग पार्टी का गठन किया जाने लगा है तो वहीं रिपोल कराने के लिए आला अधिकारियों ने तैयारियों का पूरा खाका खींच लिया है। 

रिपोल की सूचना आते ही कार्मिक प्रभारी सीडीओ राधेश्याम के कार्यालय में भी स्टेनो सुरेंद्र वर्मा ने पोलिंग पार्टियों के गठन को लेकर फाइलें बाहर निकाल लीं। उनका कहना है कि उनकी तैयारियां इस ओर पूरी हैं।

एक पोलिंग पार्टी लगाई जाएगी इसके अलावा एक रिजर्व में रखी जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले बस्तों आदि की तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि पुनर्मतदान अब पूरी तरह सख्ती से कराया जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को पूरे समय निगरानी रखने के निर्देश दिए जाएंगे।

वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसको लेकर एक नई ईवीएम बूथ के लिए एक ईवीएम रिजर्व में रखी जाएगी। इसके अलावा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को मंडी परिसर स्थित स्ट्रंाग रूम में लेकर आया जाएगा। किसी तरह की इस बार कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें