फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित हैं और उद्यम स्थापित करना चाहते हैं तो आइए हम देंगे मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षित बेरोजगार युवा अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र युवाओं को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार ऋण देकर मदद करेगा। आवेदन की तिथि 26 मई कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का रोजगार स्थापित कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित है। योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख तक की उत्पादन आधारित परियोजनाएं एवं 10 लाख तक की सेवा आधारित परियोजनाएं स्थापित की जा सकती हैं। कोई भी व्यक्ति जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष हो व शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण हो और उसने किसी भी सरकारी योजना में अनुदान का पूर्व में लाभ नहीं लिया है, पात्र होगा। पूर्व में 14 मई आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई थी। अब 26 मई कर दी गई है। आवेदन डीआईयूपीएमएसएमई डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन पर कर सकते हैं।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भी मांगे आवेदन
हरदोई। हथकरघा वस्त्र उत्पाद की नई इकाई स्थापित कराने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख से 50 लाख तक की इकाइयों को ऋण की व्यवस्था की जाती है। इसमें अंतिम तिथि 26 मई रखी गई है। आवेदन डीआईयूपीएमएसएमई डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी बढ़ी तिथि
हरदोई। उपायुक्त ने बताया कि रोजगार सृजन के उदृदेश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना भी संचालित है। योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख तक की उत्पादन आधारित परियोजनाएं एवं 10 लाख तक की सेवा आधारित परियोजनाएं लगायी जा सकती हैं। इसमें भी 26 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदकों को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट केवीआईसीआनलाइन डाट जीओवी पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें