फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दो पक्षों के बीच पथराव, 19 गिरफ्तार, 39 लोगों पर मुकदमा

Wed, 20 May 2020 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर में मंगलवार देर रात ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पक्ष से 39 लोगों को नामजद करते हुए बलवा और घर में घुसकर मारपीट करने व पथराव की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों पर बलवा और पथराव की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जरौली शेरपुर में ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज और नाजिम के बीच पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर दोनों पक्ष मंगलवार रात आमने-सामने आ गए। ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज की पत्नी मुन्नी ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के 39 लोगों पर बलवा और पथराव की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि पथराव में वह खुद, उनके पति ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज व चार बच्चे भी घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष से नाजिम की पत्नी अमरीकुननिशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में ग्राम प्रधान अजीज समेत 10 लोगों पर बलवा और तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पथराव में उनकी देवरानी नर्गिस के अलावा शमशुन, फुरकाना, अख्तर, लियाकत, ताहिर, हासिम को चोट आई हैं। घटना की सूचना पर रात में ही सीओ एसआर कुशवाहा, कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर प्रधान अजीज, शफीक, रफीक, वारिस, हफीज, मुतालिब, सचिन, नुरहसन, जुनैद खां, मोहम्मद अतहर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष से इकबाल, जब्बार, वारिस, रफीक, आरिफ, कौसर, नाजिम, हाशिम, नाजिर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का चालान शांति भंग में किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें