फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेरठ के लिए रोडवेज आज से चलाएगा दो बसें, सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के यात्रियों के मेरठ तक जाने के लिए अब परिवहन निगम ने भी बसें चलाने का फैसला किया है। हरदोई डिपो से शनिवार को मेरठ के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ जाने वाले यात्रियों को जहां अभी तक बस से 10 घंटे तक लगते थे वहीं अब सात से आठ घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत और लंबे समय से आ रही मांग को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग पर बस संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। शनिवार से हरदोई रोडवेज बस स्टेशन से मेरठ के लिए दो बसों का संचालन इस नए रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। बता दें, कि अब तक पुराने मार्ग से हरदोई से मेरठ पहुंचने में यात्रियों को करीब 10 से 11 घंटे का लंबा और थकान भरा सफर तय करना पड़ता था। लेकिन अब गंगा एक्सप्रेसवे के इस्तेमाल से यही सफर लगभग सात से आठ घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।
परिवहन निगम के इस फैसले से खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों, उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने वाले छात्रों और बड़े व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में दो बसों को गंगा एक्सप्रेस-वे रूट पर चलाया जा रहा है। यदि यात्रियों की संख्या बेहतर रही, तो रूट पर बसों के फेरे और संख्या दोनों बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन



टोल के कारण जेब पर पड़ेगा असर
क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल शुल्क अधिक है, इसलिए इस रूट से जाने वाली बसों के किराए में सामान्य मार्ग की तुलना में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि कम समय में सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलने के सामने यह मामूली बढ़ोतरी मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें