फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज ने की तैयारी, 50 अतिरिक्त बसें चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यार्थियों के सेंटर तक आने और जाने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन कर दिया है। अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए बस स्टेशन परिसर में कंट्रोल रूम बताकर तीन दिन तक कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक आर्हता परीक्षा पांच और छह सितंबर को आयोजित होनी है। दो पालियों में परीक्षा में सुबह दस बजे पहली पाली में पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को नौ बजे से सेंटर पर पहुंचना जरूरी है। पीईटी परीक्षा के लिए जिले के अभ्यर्थियों का संभावित सेंटर लखनऊ, कानपुर और शाहजहांपुर है जबकि दूसरे जनपदों का सेंटर भी जिले में बनाया गया है।
ऐसे में एक दिन पहले से सेंटरों पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को ही निकल गए। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन कर दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा रमेश कुमार ने बताया कि तीन रूटों के लिए 50 अतिरिक्त बसें आरक्षित कर दी गई हैं। अभ्यार्थियों के मूवमेंट के अनुसार बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन



तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे रोडवेज कर्मी
अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन और उनकी सुरक्षा के लिए रोडवेज बस स्टेशन पर तीन पालियों में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चार से सात सितंबर के बीच कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम का भी गठन कर दिया गया है। पहली पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बुकिंग लिपिक उदयराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व सर्वेश पाल को, द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक बुकिंग लिपिक शोभित सिंह, कार्यालय सहायक गजेंद्र सिंह व रजनीश कुमार और तृतीय पाली रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बुकिंग लिपिक शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह व पुनीत दीक्षित को नियुक्त किया गया है। कार्याें में सहयोग के लिए मनोज कुमार द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव व आशीष सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं कंट्रोल रूम में पहली पाली में सर्वेश कुमार व द्वितीय पाली में अतुल कुमार को नियुक्त किया गया।


हेल्पलाइन नंबर जारी
रोडवेज निगम ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। पूछताछ कक्ष तो 24 घंटे संचालित होगा। साथ ही निगम हेल्पलाइन नंबर 18001802877 और महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर 8114277777 जारी किया गया है। स्टेशन परिसर में हेल्पलाइन नंबर चस्पा भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें