फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दीवाली पर अतिरिक्त फेरों के साथ फर्राटा भरेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दीवाली पर रोडवेज परिवहन निगम अतिरिक्त फेरों के साथ बसों का संचालन करेगा। जिले में सबसे अधिक यात्री दिल्ली से आते हैं, ऐसे में इस रूट पर सबसे अधिक फोकस है। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय भी लिया गया है। कानपुर, लखनऊ और अन्य रूटों पर भी फेरों में 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

जिले के तमाम लोग दूसरे प्रदेशों और सुदूर जिलाें में रहते हैं। जो त्योहार पर 29 अक्तूबर से घर आना शुरु कर देंगे। संभवत: 31 अक्तूबर को दीवाली मनाई जाएगी। ऐसे में 29 और 30 अक्तूबर को 24 घंटे और 31 अक्तूबर को दोपहर तक लोगों का आना बना रहेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सबसे अधिक यात्री दिल्ली से आवागमन करते हैं, ऐसे में दिल्ली के लिए जो बसें अभी तक 30 फेरें लगाती थी, वह अब 50 फेरें लगाएंगी। लखनऊ, फर्रुखाबाद और कानपुर जाने वाली बसें 20 के सापेक्ष 30-30 फेरे लगाएंगी। हरदोई डिपो के अंतर्गत 19 अनुबंधित बसों के भी चक्कर बढ़ाए जाएंगे।



हरदोई डिपों के अंतर्गत 06 एयर कंडीशन गाड़ियां हैं, जिनमें चार गाड़ियां बनारस के लिए संचालित होती हैं जबकि दो बसें दिल्ली के लिए होती हैं। चूंकि दिल्ली से यात्रियों का आना अधिक होता है, ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बनारस की बसें में से एक या फिर दो बसों को ऑफलाइन कर दिल्ली के लिए संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें