फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने महिला लेखपाल को कुचला, मौत

Wed, 24 Jan 2018 11:43 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
रंजना अवस्थी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहयोगी के साथ संडीला जा रही महिला लेखपाल को सामने से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक और बस में आग लग गई। बस चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए। सवारियों ने किसी तरह बस से निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम कन्ढौना के पास हुआ

विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला बुद्धबाजार निवासी रंजना अवस्थी (34) पुत्री राजनरायन अवस्थी संडीला तहसील में लेखपाल थीं। उनके पास ग्राम कलौली का कार्यभार था। बुधवार की सुबह वह सहयोगी ग्राम पारा करावां निवासी नवीन बाजपेई के साथ बाइक से संडीला जा रही थीं। बाइक रंजना चला रही थीं। नवीन पीछे बैठे थे। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंढौना के निकट सामने से लखनऊ की ओर से आ रही हरदोई डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे नवीन उछलकर दूर जा गिरे, जबकि रंजना बाइक समेत बस के नीचे फंस गईं। बस करीब 50 मीटर तक घसीट ले गई। इसी दौरान बस में आग लग गई। आग लगी देख ड्राइवर ने बस रोक दी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस कूदकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर फरार हो गए। सवारियां भी इधर-उधर चली गईं। घायल नवीन ने घटना की जानकारी रंजना के भाई अरुण कुमार अवस्थी को दी। साथ ही एंबुलेंस को भी फोन किया। रंजना की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल नवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के भाई अरुण कुमार अवस्थी ने देहात कोतवाली में रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें