फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमगाया बिलग्राम चुंगी मार्ग

विज्ञापन
कुछ इस तरह जगमग हो रहा सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी जाने वाला मार्ग। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दीपावली से पहले ही शहर को जगमग करने की कवायद रंग लाने लगी है। शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी तक नई एलईडी लाइटें लग गईं हैं। अब बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी के बीच लाइट लगाने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने अपनी निधि से शहर को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए एक करोड़ रुपये नगर पालिका को दिए थे। साथ ही इन लाइटों को दीपावली से पहले ही लगवाने की कोशिश करने को भी कहा था। इसी क्रम में शहर में बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के बीच 70 एलईडी लाइटें लगा दी गईं हैं। इन लाइटों का ट्रायल हुआ तो पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा गया। बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी तक भी 70 एलईडी लाइटें लगेंगी। लखनऊ चुंगी से रेलवेगंज दुलीचंद्र चौराहे तक 90 लाइटें लगाई जाएंगी। बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी के बीच पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें