फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, 12 घायल

Wed, 04 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम चांदीपुरवा मजरा बरसोहिया निवासी रघुनाथ (65) साइकिल से इकनौरा जा रहे थे रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते मेें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहना निवासी राधिका (40) पत्नी कन्हैया लाल बाइक से गिर कर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर सवारियों से भरा टेंपो पलट गया जिससे उसमें सवार प्रमोद (28) निवासी जफरपुर, रेतुका(32) निवासी मल्लावां, मोमीना(25) निवासी बाबटमऊ, मुन्ना (62) निवासी बाबटमऊ, मुनीस(4), गीता(32) निवासी शाहजहाँपुर व एक अन्य घायल हो गया। घायलोें को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से मोमीना और मुन्ना को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम चुंगी के निकट आटो पलट गया जिससे उसमें सवार अशोक (45) निवासी गिप्सनगंज, हरिओम(26) निवासी बावनचुंगी, गुरींद्र (45) निवासी गरई, महावीर(55) निवासी सेवापुरवा घायल हो गए। घायलोें को जिला अस्पताल भेजा गया। इधर, अनुराग(18) पुत्र रामदत्त अवस्थी निवासी चैतपुरवा थाना तंबौर जिला सीतापुर आटो से जा रहे थे। बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें