फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। धीरपुर गांव के मोड़ के पास एक वृद्ध चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी राजा बक्स सिंह (72) शनिवार को अपने भतीजे अजय प्रताप के साथ बाइक से धीरपुर गांव से जा रहे थे। रास्ते में धीरपुर गांव के मोड़ के पास संतुलन बिगड़ जाने पर वह चलती बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजा बक्स सिंह विवाहित थे, उसके चार बेटे व तीन बेटियां हैं। वह खेती किसानी करते थे। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें