फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव मिलने के मामले में पड़ोसी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कल्लू की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। पंडरवा किला गांव से लापता अधेड़ का शव शुक्रवार को सूखे तालाब में मिट्टी में दबा मिलने के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने व साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम पंडरवा किला निवासी कल्लू फकीर (54) गुरुवार दोपहर से लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इधर शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर एक सूखे तालाब में उसका शव आधा मिट्टी के नीचे दबा मिला था। परिजनों ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर उसे घर से बुला ले जाने व हत्या करने का आरोप लगया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
देर शाम कोतवाली पहुंचे कल्लू फकीर के बेटे अफसर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का राम खिलावन उसके पिता कल्लू को गुरुवार को घर से बुलाकर बाग ले गया था। गुरुवार शाम वह पिता को तलाशते हुए रामखिलावन के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिला। बेटे अफसर ने रामखिलावन पर पिता की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कल्लू के सिर के व शरीर के हिस्से में गहरी चोटों के निशान मिले हैं, आशंका है कि उस पर किसी वजनदार व धारदार हथियार से वार किया गया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामखिलावन के खिलाफ हत्या, शव छिपाने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें