फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन व भांजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर कुदौरी गांव के पास रविवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन व भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कासिमपुर के ग्राम रिठवे निवासी अखिलेश (22) शनिवार को बाइक से बहन गीता (36) को लेने के ग्राम ब्राहिमपुर स्थित उसकी ससुराल गया था।
वापस आते समय संडीला बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम कुदौरी के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में अखिलेश, उसकी बहन गीता व भांजी शीलू (14) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार विकास निवासी ग्राम सरमौला कानपुर को भी चोटे आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
घटना में अखिलेश की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन संडीला सीएचसी पहुंच गए। चाचा राम स्वरूप ने बताया कि अखिलेश 6 बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था।
वह खेती किसानी करता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि चाचा राम स्वरूप की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें