फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तानपाद को राजकाज देकर वन को निकले महाराज मनू

विज्ञापन
फोटो-22- नुमाइश मैदान में श्री रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। श्री राम लीला कमेटी के तत्वावधान में नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को मनु सतरूपा की लीला का मंचन किया गया। जिसको देखकर भक्त भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन के दौरान दर्शाया कि महाराज मनु उत्तानपाद को राजकाज सौंपकर वन में तपस्या करने चले जाते हैं और उनका संतों से मिलना होता है। संत उन्हे गुरु मंत्र प्रदान करते हैं। जिसके बाद से ही वह ओउम नमो भगवते वासुदेवाय....मंत्र का जाप करने लगते हैं और घोर तप करने लगते हैं।
इनकी तपस्या के बाद भगवान राम व सीता दोनों प्रगट होते हैं और उन्हे वरदान मांगने को कहते हैं। महाराज मनु उन्हें पुत्र रूप में मांगते हैं। सतरूपा जी को अलोकिक ज्ञान प्राप्त होता है। इधर भानु प्रताप राजा सभी राजाओं को जीतकर अपने अधीन कर लेते हैं। इस मौके पर राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, पुनीत दीक्षित, गौरव दीक्षित, प्रेम शंकर द्विवेदी, वियोग चंद्र मिश्रा, आशीष पांडे, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें