फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जनपद की पहली महिला जिला जज बनीं रीता कौशिक

विज्ञापन
फोटो-42-रीता कौ​शिक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई। अकबरपुर की जिला जज रहीं रीता कौशिक को हरदोई का जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध 1972 से अब तक के रिकॉर्ड में पहली बार कोई महिला हरदोई की जिला जज बनाई गई हैं। तीन अक्तूबर को हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में जिला जज संजीव शुक्ला को बनारस का जिला जज बनाया गया है। यहां रीता कौशिक को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

रीता कौशिक मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। 1996 में न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनी थीं। दिसंबर 2008 में वह अपर जिला जज बन गईं। वर्ष 2018 में फिर से पदोन्नति मिली थी और तब उन्हें परिवार न्यायालय में अयोध्या का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया था। उधर, दूसरी ओर मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को जिला जज बहराइच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें