\संडीला में पैदल मार्च के दौरान नारेबाजी करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला/मल्लावां। दिल्ली में 10 फरवरी को हुई रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
संडीला में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रांत प्रमुख शेखर पांडेय के नेतृत्व में उन्नाव रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से पैदल मार्च करते हुए नई तहसील पहुंचे।
यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भीमचंद्र को दिया इसमें कहा गया है कि दिल्ली में एक धर्म विशेष के लोग अत्याचार कर रहे हैं। इसी क्रम में 10 फरवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की दिल्ली में हत्या कर दी गई।
इस दौरान विश्वेंद्र, सूरज, गौरव, सुमित, अजीत, रामकुमार भी मौजूद रहे। उधर मल्लावां में बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह को दिया। इसमें रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई है।