फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :: पानी भरे गड्ढे में डूबते भाई को बचाने गई बहन, दोनों की मौत

Mon, 11 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के चिमना में स्थित ईंट-भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूब रहे भाई को बहन न बचा सकी। दोनों मासूमों की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीनगर के इरशाद चिमना गांव में स्थित आशीष ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करते हैं। ईंट-भट्ठा परिसर में ही बने झोपड़ीनुमा मकान में वह पत्नी सलमा, दो बेटों और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। रविवार शाम उनकी बेटी रुखसार (9) और अबजद (7) भट्ठे के पास खेल रहे थे। इरशाद ने बताया कि देर रात तक बच्चे घर नहीं आए तो दोनों की तलाश की गई। इस दौरान भट्ठे से लगभग 100 मीटर दूर पानी भरे गड्ढे में दोनों के शव मिले। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

..............
एक-दूसरे को पकड़े हुए थे दोनों
माना जा रहा है कि खेलते समय अबजद पानी भरे गड़्ढे में गिर गया। जब वह डूबने लगा तो बहन रुखसार ने उसे हाथ से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह भी पानी में गिर गईं। इसके बाद दोनों बच्चे डूब गए। जब दोनों बच्चों के शव निकले तो इनके हाथ एक दूसरे के हाथों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें