छुट्टा मवेशियों को पकड़ते ग्रामीण और राजस्व कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
बघौली (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली में सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशियों को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर गोशाला पहुंचा दिया। मवेशियों के टैगिंग भी की गई।
छुट्टा मवेशियों के कारण होने वाली समस्याओं से हर कोई परेशान है। किसान फसल बचाने के लिए रतजगा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर दुघर्टनाएं भी हो रही हैं। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी मुसीबत का सबब बने हुए हैं। बुधवार को इन छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए राजस्व और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद ली। पकड़े गए मवेशियों को विक्टोरियागंज गोशाला भेजा गया है।