प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर ब्लाक संसाधन केंद्र में
आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त
छह टीचरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष
शिव शंकर पांडेय और रामजी गुप्ता ने सेवानिवृत्त टीचर कैलाश चंद्र शर्मा,
राम शरण, श्रीराम, श्याम बिहारी कुशवाहा, तुलाराम और शिशुपाल को स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामजी गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त
होना शासकीय प्रक्रिया है, पर कभी भी टीचर सेवा भाव कम नहीं करता है।
उसका
लक्ष्य ही लोगों को शिक्षा प्रदान करना है। जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने
कहा कि टीचर सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज की सेवा करता है। इस मौके पर
कृपा शंकर शुक्ला, राकेश पाठक, शशांक अग्निहोत्री, राजेश शर्मा, सत्येंद्र
कुमार, उस्मान खां, शैलेश द्विवेदी, बाल मुकुंद, रेशम, शाहिन अख्तर आदि
मौजूद थे।