फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में सेवानिवृत्त दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अकोहरा गांव में रविवार रात जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा बीच बचाव करने पहुंच गए। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकोहरा निवासी श्रीकेशन का गांव के राजकुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात 12 बजे दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। सेवानिवृत्त दरोगा अजय प्रकाश (74) दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास करने लगे। इस बीच मारपीट की नौबत आ गई। एक पक्ष से किसी ने फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली अजय के बाएं पैर में जा लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अजय ने राजकुमार के पक्ष से गोली चलने की बात कही है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि श्रीकेशन के बेटे की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के बीच खेत के विवाद का मुकदमा चल रहा है। रात में खेत की जुताई की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को मौके पर जाने से मना कर पुलिसकर्मी भेजे थे। रिटायर्ड दरोगा के घायल होने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें