फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सेवानिवृत्तर प्रशासनिक अधिकारी की मौत

विज्ञापन
फोटो- 05- रोशनलाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुरजूपुर दुर्जना गांव में रविवार सुबह छत पर टहलते समय असंतुलित हुए पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हरपालपुर सीएचसी से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुरजूपुर दुर्जना निवासी रोशनलाल (87) लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से गांव में रह रहे थे। भतीजे संतोष ने बताया कि रोशनलाल के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे रोशनलाल छत पर टहल रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से बुरी तरह झुलसे रोशनलाल को परिजन हरपालपुर सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज लाए। मेडिकल कॉलेज मेें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पति की मौत की जानकारी से पत्नी सावित्री बदहवास हो गई। उनके एक पुत्र की पूर्व में मौत हो चुकी है और एक विवाहित पुत्री परिवार में है। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजन अगर कोई शिकायत देंगे तो जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




कई बार गुहार लगाई, नहीं हुई सुनवाई
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार लाइन हटवाने अथवा इसे और ऊंचा करने को लेकर शिकायत की गई। बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें