फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान

Mon, 23 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी सर्राफा व्यवसायी से लूटे गए पचास लाख के जेवरात व नगदी का पुलिस टीम द्वारा खुलासा करने पर रविवार को सम्मान समारोह किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया और कार्य की सराहना की, जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष पति ने पुलिस टीम को घोषित की गई नगद धनराशि भी प्रदान की।
विज्ञापन


इंदिरा पार्क में शाम साढ़े चार बजे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। एसपी उमेश सिंह के साथ राज्यमंत्री ने पुलिस टीम को 11,111 रुपये दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्राइम को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है।

जबकि केंद्र की नौ माह की सरकार झूठ के सहारे चल रही है। 2017 में सपा सरकार अपना परचम दोबारा लहरायगी। एसपी ने कहा कि पुलिस सभी की मित्र है। कस्बे में हुआ लूटकांड जिले की बड़ी घटना थी जिसमें पूरी तरह ने ईमानदारी और मनोबल के साथ काम किया गया।
विज्ञापन


कहा कि आज से एक मित्रवत शुरुआत हुई है, जिसके तहत दो घंटे में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता व पालिकाध्यक्ष पति रामजी गुप्ता ने स्वयं घोषित एक लाख रुपये का पुरस्कार भी पुलिस टीम को दिया।

इस मौके पर सपा महासचिव वीरेंद्र सिंह वीरे, चंद्र भूषण रस्तोगी, श्रीकृष्ण गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रजनीश गुप्ता, डिंपल गुप्ता, विनीत गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें