संडीला (हरदोई)। नगर विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार राकेश राठौर गुरु का बृहस्पतिवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने स्वागत किया। दोपहर बाद मंत्री का काफिला लखनऊ रोड स्थित आरपी पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा। वहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौला।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार व भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में नगर विकास राज्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर विशुन दयाल शुक्ला, संजय जायसवाल, गयाधर तिवारी, अर्पित गुप्ता, अभय गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, सिद्ध प्रताप आदि मौजूद रहे।