फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण को नष्ट करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव टीवी प्रसारण गुरुवार को तहसील सभागार में किया गया, जिसे देखने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कुपोषण को नष्ट करने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम पुलकित खरे ने भी सीएम का संबोधन सुना। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालक व बालिकाओं को कुपोषण से मुक्त कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अहम भूमिका होती है और बच्चों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए उनकी तीन साल तक संपूर्ण देखरेख व पुष्टाहार देना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं पर विशेष ध्यान दें व उनको आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। प्रदेश को कुपोषण से मुक्त कराने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में एसडीएम सदर ओपी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि देवी मिश्रा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें