फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अफसर : डिंपल वर्मा

विज्ञापन
फोटो-4-कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम अविनाश कुमार, प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा, एडीजी नीरा राव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले की नोडल अधिकारी युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने कहा है कि किसानों की डीजल, खाद, बीज और भूमि कब्जा संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाने में कोई कसर अफसर न छोड़ें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिंपल वर्मा ने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। किसानों को समय पर आवश्यक ऋण उपलब्ध कराने में भी सहयोग करने के निर्देश डिंपल वर्मा ने दिए। नीरा रावत ने कहा कि सभी एसडीएम और सीओ चौकीदारों से गांवों की स्थिति जानने का प्रयास करें। चौकीदार के जरिए गांव की हर गतिविधि का पता चलता है और इसी आधार पर पुलिस अपनी रणनीति बनाए। लेखपाल और बीट के सिपाही गांवों में अपने संपर्क बढ़ाएं और नियमित भ्रमण करें। डीएम अविनाश कुमार ने दोनों अफसरों को बताया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए हर माह किसान दिवस जनवरी से होगा। इसके अलावा भी नियमित रूप से किसान प्रतिनिधियों और किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। बैठक में एडीओ संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह और अनिल यादव, एसडीएम सदर लक्ष्मी एन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें