फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से प्रत्याशी बनाने की फरियाद

Sun, 27 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में भाजपा में भी प्रत्याशिता की मांग को लेकर कहीं-कहीं कार्यकर्ताओं का मन खिन्न नजर आने लगा है। भाजपा सवायजपुर के मंडल अध्यक्ष ने भी रविवार को पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी को पत्र भेजकर उन्हें जिला पंचायत सांडी प्रथम से प्रत्याशी बनाने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्होंने खुद को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की। सवायजपुर के बरंडारी मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ राजपूत ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है और जिला पंचायत सांडी प्रथम से चुनाव लड़ना चाहते हैं, पर अभी तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।

उन्होंने पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विंध्यवासिनी एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई को पत्र भेजकर प्रत्याशी बनाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें