फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना, कास्मेटिक व मिठाई की दुकान में चोरी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। चोरों ने शुक्रवार की रात तीन दुकानों के शटर तोड़कर माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रफैय्यतगंज निवासी दर्शन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी प्रजापति मार्केट में किराने की दुकान है।
शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान में लगा लकड़ी का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर घुसे चोर 19 हजार रुपये की नगदी व लगभग 32 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पास ही कास्मेटिक की दुकान करने वाले मोहल्ला मलकंठ निवासी रवि ने बताया कि चोरों ने लकड़ी की गुमटी पीछे से काट दी। अंदर घुसे चोर लगभग 15 हजार रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने पास ही स्थित मोहल्ला लाला बाजार निवासी शंभू की मिठाई की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर अंदर रखी रेजगारी चुरा ले गए। कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें