फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

Sun, 25 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित उन्नाव के बांगरमऊ में रहते हैं। उसका छोटा भाई अजय कुमार मां के साथ गांव में रहता था। गांव में रहने वाले कमलेश, उसका पुत्र विनीत और भोपू लंबे समय से अजय से झगड़ा करते थे।
विज्ञापन

19 अप्रैल को आरोपियों ने अजय को परेशान करते हुए उसकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे परेशान होकर अजय कुमार ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सुशील ने बताया कि उसने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय का सहारा लिया। मल्लावां कोतवाल शेषनाथ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें