फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चीनी मिल के पंखे की चपेट में आकर खलासी की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर चीनी मिल में शनिवार की सुबह बड़े पंखे (एफबीडी फैन) में फंसकर खलासी की मौत हो गई। घटना से कर्मचारियों में खलबली मच गई। मिल प्रबंधन ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार के रूड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़की गांव निवासी वीरभान (54) रूपापुर चीनी मिल में खलासी था। शनिवार को वह ड्यूटी पर था। सुबह करीब साढ़े दस बजे मिल परिसर में लगे एफबीडी फैन के पास वह किसी तरह पहुंच गया और उसकी चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। म़ृतक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।
कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह एफबीडी फैन का ट्रायल चल रहा था। कोई मजदूर या कर्मचारी फैन के आसपास न पहुंचे इसके लिए व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन वीरभान किसी तरह वहां पहुंच गया और इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें