फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका के माता पिता के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली के नगरिया मोड़ पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नगला भगवान निवासी बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनूप पुत्र सियाराम 11 नवंबर की रात को शौच जाने की बात कह कर घर से निकला था। रात भर उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज शुरू की तो 12 नवंबर को उसका शव ग्राम नारायण पुरवा के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था।
बुधवार की शाम पिता सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके बेटे का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर लगभग एक माह पूर्व युवती के माता पिता घर आए अनूप समेत पूरे परिवार की काफी बेइज्जती कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अनूप को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिता सियाराम ने बताया कि ट्रैक पर अनूप का शव मिलने व शव का अंतिम संस्कार करने के बाद 13 नवंबर को परिजनों ने उसका कमरा खोला तो बिस्तर पर उसके तकिये के नीचे मोबाइल व एक सुसाइड नोट रखा मिला।
इसमें उसने परिवार व अपनी बेइज्जती से आहत होकर आत्महत्या का कदम उठाए जाने की बात लिखी है। सियाराम की तहरीर पर पुलिस ने युवती की माता पिता के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें