फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात करोड़ की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र के छह आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लंदन से पढ़ाई कर वापस आई विवाहिता और उसके रिश्तेदारों से महाराष्ट्र निवासी दंपती समेत छह आरोपियों ने व्यापार के नाम पर सात करोड़ ठग लिए। आरोपियों के खिलाफ गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने, फर्जी अभिलेख तैयार करने, धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के अशराफ टोला निवासी मौसमी सिंह ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। इसमें बताया कि लखनऊ के गोल्फ सिटी निवासी उनकी बहन खुशबू अपने पति अरविंद सिंह के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए साल 2021 में लंदन गई थीं। इसी दौरान व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से उनका संपर्क हब गलोबल इंपेक्स कंपनी के निदेशक महाराष्ट्र के नासिक जनपद के पथारडी पाटा थाना क्षेत्र के हरी बिस्वा निवासी राकेश रविंद्र सोनवाड़े से हुआ। भारत वापस आने पर साल 2023 के अप्रैल माह में लखनऊ में राकेश के साथ उनकी बैठक हुई। फिर उन्होंने उसके साथ व्यापार में दो लाख का निवेश किया।
मौसमी ने भी 30 नंबवर 2023 में 15 लाख का निवेश किया। दावा है कि अच्छा लाभ मिलने पर खुशबू, मौसमी और उनके अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर मई 2024 से सितंबर 2024 तक सात करोड़ रुपये का निवेश कर डाला। इसके बाद राकेश ने व्यापारिक लाभ की धनराशि देना बंद कर दी। मौसमी के मुताबिक, जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी, अपनी पत्नी गायत्री राकेश सोनवाड़े, पिता रविंद्र दयाराम सोनवाड़े, नासिक जनपद निवासी सोमेन असीम कुमार बजर्जी, अमित हीरावाल चवन और उम्मू सलीमा हमदी मराई कायर गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेज बनाकर एमओयू, फर्जी पैनकार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनाकर करोड़ों का घालमेल कर रहे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दंपती समेत छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें