फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला सिपाही से धोखाधड़ी में सिपाही व पत्नी पर रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिपाही पर 10 जनवरी को भी दर्ज हुआ था एक मामला, चल रहा है निलंबित
विज्ञापन

- साइबर थाने के बाद अब दूसरी महिला सिपाही ने शहर कोतवाली में दर्ज कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उधार लिए गए वापस मांगने पर महिला सिपाही की एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले सिपाही के खिलाफ एक और मामला शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
इस बार भी एक महिला सिपाही ने सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही पूर्व से ही निलंबित चल रहा है।
शहर कोतवाली में दी तहरीर में अरवल थाने में तैनात सिपाही निधी ने बताया कि पूर्व में वह संडीला तहसील के कासिमपुर थाने में तैनात थी। इस दौरान कासिमपुर में तैनात गोंडा के उमरारी बेगमगंज के ग्राम आदमपुर निवासी सिपाही विनय कुमार से उसका परिचय हुआ था। निधी के मुताबिक विनय ने उससे पांच लाख रुपये उधार मांगे।
विज्ञापन

मना करने पर दो माह के लिए पांच लाख रुपये लोन निकालकर देने के लिए कहा। इस पर विनय को पांच लाख रुपये निकालकर दे दिए, लेकिन विनय ने रुपये वापस नहीं किए। जब कई बार रुपये मांगे तो उसने बदनाम करने की धमकी दी। बाद में निधी ने पूरी जानकारी विनय की पत्नी नीलम को दी।
नीलम ने रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं मिले। महिला सिपाही ने बताया कि विनय के पिता को भी रुपये वापस न मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद भी रुपये वापस नहीं मिले। तीन लाख रुपये अगस्त 2024 में वापस किए, लेकिन बाकी रुपये अब भी नहीं दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले दो साल से विनय लगातार उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि विनय और उसकी पत्नी नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही के खिलाफ बीती दस जनवरी को भी एक महिला सिपाही ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें महिला ने रुपये उधार लेने की बात कही थी। रुपये वापस मांगने पर उसकी एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार किया था और एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें