फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शव रखकर जाम लगाने वाले 12 नामजद और 80 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सलेमपुर राय गांव में चालक और उसके सहयोगी पर बैक करते समय डंपर चढ़ने से शनिवार को कुचलकर मौत हो गई थी। इसी मामले में शव रखकर रास्ता जाम करने पर 12 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने ककेड़ी तिराहा पर सोमवार रात करीब साढ़े तीन घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रखा।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के उल्लामऊ निवासी राजीव उर्फ राजू (36) और अनिल सिंह (37) शनिवार रात सलेमपुर राय गांव में पोकलेन मशीन के काम के बाद चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बैक करते समय डंपर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात परिजनों ने ककेड़ी तिराहा पर शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क पर बाइक, ट्रैक्टर आदि खड़े कर यातायात जाम कर दिया। जाम में एंबुलेंस और रोडवेज की बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनिल सिंह फौजी, बबलू सिंह, सूर्यबक्श, चंदन, रजनीश, लकी, वीरू, रीशू, सतेंद्र, उपेंद्र, बबली सिंह व शिवभक्त समेत 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राकेश यादव के मुताबिक जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें