हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के छोलहा निवासी और श्रावस्ती में तैनात सिपाही के खिलाफ बघौली थाने में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है।
मामला दर्ज होने के बाद इसकी सूचना श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती जुलाई 2021 में छोलहा निवासी मोहित से हुई थी। मोहित पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है और इन दोनों श्रावस्ती में कार्यरत है। आरोप है कि मोहित ने फेसबुक के जरिये अपना मोबाइल नंबर दिया था।
इसके बाद प्रेम जाल में फंसा कर और शादी का झांसा देकर 22 मई 2022 को मिलने के बहाने लखनऊ बुलाया। यहां चारबाग में स्थित एक होटल में कमरा लेकर दो रात तक रोक और दुष्कर्म किया। युवती ने इस पर आपत्ति जताई तो उसने शादी करने की बात कही।
इसके बाद कई बार कानपुर और लखनऊ में उसके साथ दुष्कर्म किया। बीती 20 जुलाई को मोहित की एक फोटो दूसरी महिला के साथ देखने पर युवती ने उसे जानकारी ली। पता चला कि मोहित दूसरी जगह शादी तय कर ली है। उसने यह भी धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर देगा।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सिपाही मोहित कुमार के खिलाफ बघौली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी जानकारी श्रावस्ती पुलिस को भी दी गई है।