फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत की रिपोर्ट हत्या में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सतौथा गांव निवासी मिठाई दुकानदार विवेक सिंह (35) का शव गुरुवार की सुबह लमकन गांव के पास सड़क से कुछ दूरी पर गड्ढे में पड़ा मिला था।
पुलिस ने पहले दिन हादसे की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। जिससे विवेक की मौत की गुत्थी हत्या और हादसे के बीच उलझ गई थी।
शुक्रवार को मृतक की पत्नी कुंती ने गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य रामसखा खिलाफ पति को घर से बुलाकर ले जाने व हत्या करने का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट को हत्या में तरमीन कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल उमकांत दीपक ने इसकी पुष्टि की। बताया कि आरोपी अभी फरार है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें