सांडी। बस अड्डे पर शनिवार दोपहर मवेशियों से भरे डीसीएम में 18 जीवित और तीन मवेशी मृत मिले। पुलिस ने चालक और व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पशु चिकित्सा धिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि क्षमता से ज्यादा मवेशी लदे होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई है। घायल मवेशियों का इलाज किया गया है। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि कस्बा इंचार्ज श्यामबाबू की तहरीर पर पशु क्रूरता के तहत बरेली जनपद के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लबेढ़ा निवासी चालक मोनिस और व्यापारी इकबाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
हरदोई। दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर हरदोई रेलवे स्टेशन के पास देहात कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे ट्रैक पर एक अधेड़ (50) का शव मिला। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। नाम और पता मालूम न चलने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। नाम और पता खोजा जा रहा है। (संवाद)