फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला शव, पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टडियांवां थाना क्षेत्र के ग्राम अयारी निवासी एक शख्स का शव गांव के पास ही आदमपुर क्षेत्र में स्थित एक बगिया में यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। घटना को लेकर परिजनों ने टडियांवां थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम अयारी निवासी कन्हैयालाल (45) खेती के अलावा मजदूरी भी करता था। बीते शुक्रवार से वह लापता था। शनिवार को दोपहर में उसका शव गांव के बाहर ही स्थित पड़ोसी गांव आदमपुर की सीमा में आने वाले एक बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि टडियांवां थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो सिपाही कन्हैयालाल को शराब बनाने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे और घर पर दबिश दे रहे थे।
इसके कारण शुक्रवार से कन्हैयालाल लापता था और शनिवार को उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने कन्हैयालाल की पीट पीटकर हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि मौके पर परिजनों ने आरोप लगाए हैं। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाने पर अड़े परिजन
घटनास्थल पर टडियांवां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह के पहुंचने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण भड़क गए। परिजन और ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाकर आमना सामना कराए जाने की मांग करने लगे। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए तो उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर ग्रामीण और परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें