फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू समेत दो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लेकर मंडी चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में मंडी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि बीती छह जनवरी को वह गश्त पर थे। इसी दौरान जनता के माध्यम से पता चला कि सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है। संदेश प्रमोद यादव ने सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें प्रमोद ने पुलिस पर भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है।
इसी पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने पुलिस के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। जितेंद्र ने पहले भी पुलिस पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। इन टिप्पणियों से पुलिस कर्मियों में रोष था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू और प्रमोद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें